जब जब प्यार सदाएं देगा – Jab Jab Pyar Sadaayega / Ravindra Jain

 जब जब प्यार सदाएं देगा तुमको दीवाना बना के

तब तब तुमको आना ही होगा मीत

मेरे मन के मीत मेरे मन के


अरमानों की धरती पे मन्दिर सपनों का बना

तुम मूरत बन जाओ तो पूरा हो सपना

प्यार पूजा बने तुम रहो सामने

साथ हम तुम रहें जिस्म-ओ-जां बन के

जब जब प्यार ...


नफ़रत का तूफ़ां कोई ये संसार उठाए ना

रस्मों की दीवारें कहीं राह में आएं ना

प्यार जब हो जवां जल उठा है जहां

साथ हैं डोलते दिये में उलझन के

ओ जब जब प्यार ...


तूफ़ानों के डर से हम यूं मजबूर नहीं होंगे

मिट जाएंगे प्यार से दूर नहीं होंगे

ये है वादा सनम हँस के झेलेंगे हम

वो खुशी हो या ग़म सारे जीवन के

जब जब प्यार ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ