छोड़ेंगे न हम तेरा साथ – Chhodenge Na Hum Tera Saath / Ravindra Jain

 छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक

मरते दम तक नहीं अगले जनम तक

अगले जनम नहीं सात जनम तक

सात जनम नहीं जनम जनम तक

छोड़ेंगे न हम ...


तेरी ही तस्वीर सजी है दिल के आईने में

तुझसे मोहब्बत कर के लज्जत पा ही गए जीने में

देता है खुशियां अब तेरा ग़म तक

पड़ने न देंगे ग़म के कदम तक

कदम रखेंगे संग जनम जनम तक

छोड़ेंगे न हम ...


कोई ढूंढे अपने को कोई अपने सनम को

अपना ख़ुदा भी अपना सनम भी मिल गया तुझसे हमको

कर लिए वादे खाई कसम तक

खाई कसम दिल के संगम तक

संगम होगा जनम जनम तक

छोड़ेंगे न हम ...


मौसम आते जाते रहेंगे सावन फागुन लाते रहेंगे

प्यार भरे दिल प्यार के नग़में

इस मौसम से उस मौसम तक

इस आलम से उस आलम तक

दूर न होंगे जनम जनम तक

छोड़ेंगे न हम ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ