Purvaiya Ke Jhonke Aaye – Sweet Melody (पुरवैया के झोंके आये)

 पुरवैया के झोंके आये

चन्दन बन की महक भी लाये

दूर वो निन्द्या रानी मुस्काये

मूँद लो नैना तो नैनों में आ जाये

पुरवैया के झोंके आये


नींद की दुल्हन बड़ी शर्मीली

उजियारे में न आये

कोई जो चौंके कोई कुछ बोले

तो रस्ते पे मुड़ जाये

दीप बुझा दो तो पल भर में आ जाये

मूँद लो नैना तो ...


नींद की चिन्ता ले के जो जागे

उसको नींद न आये

फूल सा मनवा ले के जो सोये

उसको ही नींद सुलाये

छोड़ दो चिन्ता तो पल भर में आ जाये

मूँद लो नैना तो ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ