कौन दिसा में लेके चला – Kaun Disha Mein Leke Chala / Ravindra Jain

 कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया

ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर

ज़रा देखन दे, देखन दे

मन भरमाये नयना बाँधे ये डगरिया

कहीं गए जो ठहर, दिन जायेगा गुज़र

गाडी हाँकन दे, हाँकन दे, कौन दिसा...


पहली बार हम निकले हैं घर से, किसी अंजाने के संग हो

अंजाना से पहचान बढ़ेगी तो महक उठेगा तोरा अंग हो

महक से तू कहीं बहक न जाना

न करना मोहे तंग हो, तंग करने का तोसे नाता है गुज़रिया

हे, ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर

ज़रा देखन दे, देखन दे, कौन दिसा...


कितनी दूर अभी कितनी दूर है, ऐ चंदन तोरा गाँव हो

कितना अपना लगने लगे जब कोई बुलाये नाम हो

नाम न लेतो क्या कहके बुलायें

कैसे करायें काम हो, साथी मितवा या अनाड़ी कहो गोरिया

कहीं गये जो ठहर, दिन जायेगा गुज़र

गाड़ी हाँकन दे, हाँकन दे, कौन दिसा...


ऐ गुंजा, उस दिन तेरी सखियाँ, करती थीं क्या बात हो?

कहतीं थीं तोरे साथ चलन को तो, आगे हम तोरे साथ हो

साथ अधूरा तब तक जब तक

पूरे ना हो फ़ेरे साथ हो, अब ही तो हमारी है बाली रे उमरिया

ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर

ज़रा देखन दे, देखन दे, कौन दिसा...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ