Dil Mein Tujhe Bitha Ke – Love Song (दिल में तुझे बिठाके कर लूँगी मैं बंद आँखें)

 दिल में तुझे बिठाके, कर लूँगी मैं बन्द आँखें

पूजा करूँगी तेरी, हो के रहूँगी तेरी


मैं ही मैं देखूँ तुझे पिया और न देखे कोई

एक पल भी ये सोच रहे ना किस विधि मिलना होई

सबसे तुम्हें बचाके, कर लूँगी मैं बंद आँखें

पूजा करूँगी तेरी ...


ना कोई बंधन जगत का कोई पहरा ना दीवार

कोई न जाने दो दीवाने जी भर कर ले प्यार

कदमों में तेरे आके, कर लूँगी मैं बंद आँखें

पूजा करूँगी तेरी ...


तेरा ही मुख देख के पिया रात को मैं सो जाऊं

भोर भई जब आँख खुले तो तेरे ही दरशन पाऊं

तुझको गले लगाके, कर लूँगी मैं बंद आँखें

पूजा करूँगी तेरी ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ