सुनयना सुनयना – Sunayana Sunayana / Ravindra Jain


फ़िल्म: Sunayana (1979)

Singer (गायक): K. J. Yesudas

Music (संगीत): Ravindra Jain

Lyrics (बोल): Ravindra Jain


सुनयना सुनयना लिरिक्स (Sunayana Sunayana)

 सुनयना सुनयना सुनयना सुनयना

आज इन नज़ारों को तुम देखो

और मैं तुम्हें देखते हुए देखूँ

मैं बस तुम्हें देखते हुए देखूँ


प्यारी हैं फूलों की प.खुड़ियां

पर तेरी पलकों से प्यारी कहाँ

फूलों की खुशबू से की दोस्ती

की इनके रंगों से यारी कहाँ

सुनयना, आज खिले फूलों को तुम देखो,

और मैं, तुम्हें ...


ऊँचे महल के झरोखों से तुम

अम्बर की शोभा निहारो ज़रा

रंगों से रंगों का ये मेल तुम

आँखों से मन में उतारो ज़रा

सुनयना, दूर आसमानों को तुम देखो,

और मैं, तुम्हें ...


लो दिन ढला रात होने लगी

तारों की दुनिया में खो जाओ तुम

मैं जाग कर तुमको देखा करूं

सो जाओ तुम थोड़ा सो जाओ तुम

सुनयना, आज मीठे सपनों को तुम देखो,

और मैं, तुम्हें ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ