हर हसीं चीज़ का मैं तलब्गार – Har Haseen Cheez Ka Main Talabgaar / Ravindra Jain

फ़िल्म: Saudagar (1973)

Singer (गायक): Kishore Kumar

Music (संगीत): Ravindra Jain

Lyrics (बोल): Ravindra Jain



हर हसीं चीज़ का मैं तलब्गार (Har Haseen Cheez Ka Main Talabgaar Hoon)


हर हसीं चीज़ का मैं तलब्गार हूँ

रस का फूलों का गीतों का बीमार हूँ

हर हसीं चीज़ का मैं तलब्गार हूँ


सारा गाँव मुझे रसिया कहे

जो भी देखे मन्बसिया कहे

हाय रे जो भी देखे मन्बसिया कहे

सब की नज़रों का एक मैं ही दीदार हूँ

रस का फूलों का गीतों का बीमार हूँ ...


कोई कहे भँवरा मुझे कोई दीवाना

 भेद मेरे मन का मगर किसी ने न जाना

रोना मैं ने कभी सीखा नहीं

चखा जीवन में फल फीका नहीं

हाय रे हाय चखा जीवन में फल फीका नहीं

मैं तो हर मोल देने को तैयार हूँ

रस का फूलों का गीतों का बीमार हूँ ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ