बागों की अजब बहार / मगही मेहँदी गीत
बागों की अजब बहार, सहाना बना बागों में उतरा।
सहाने अब का मैं सेहरा सँम्हारूँ, लाले बने का मैं सेहरा सँम्हारूँ।
लड़ियों की अजब बहार, बागों की अजब बहार॥1॥
लाड़ो का दुलहा बागों में उतरा, सहाने बने का मैं जोड़ा सँम्हारूँ।
जोड़े में लगे हीरा लाल, लाड़ो का बना बागों में उतरा॥2॥
सहाने बन का मैं बीड़ा सँम्हारूँ सुरखी में लगे हीरा लाल।
लाड़ो का बना बागों में उतरा, सुरखी की अजब बहार।
केसरिया बना बागों में उतरा॥3॥
सहाने बने की मैं लाड़ो सँम्हारूँ, घूँघट में लागे हीरे लाल।
लाड़ो का बना बागों में उतरा, सूरत की अजब बहार।
केसरिया बना बागों में उतरा॥4॥
दादा लखिया की बदशाही / मगही मेहँदी गीत
दादा लखिया की बदशाही, सहानी लाड़ो के मेहँदी रचाई॥1॥
नाना लखिया की बदशाही सहानी लाड़ो के हाथ मेहँदी लगाई॥2॥
बाबा लखिया की बदशाही सहानी लाड़ो के हाथ मेहँदी रचाई॥3॥
चाचा लखिया की बदशाही सहानी लाड़ो के हाथ मेहँदी रचाई।
भइया लखिया की बदशाही सहानी लाड़ो के हाथ मेहँदी रचाई॥4॥
मेहँदी तोड़न चली हैं अरूसा बेटी, दुलहे ने पकड़ी है बाँह / मगही मेहँदी गीत
मेहँदी तोड़न चली हैं अरूसा बेटी, दुलहे ने पकड़ी है बाँह।
दुलहा लगावें बाईं कानी अँगुलिया, मेरी लाड़ो लगावें
दोनों हाथ, मेहँदी मेरी रे॥1॥
दुलहा सुखावेें घड़ी रे पहरिया, मोरी लाड़ो सुखावें सारी रात।
लगावे उमराव मेहँदी मेरी रे, लगावे सरदार मेहँदी रे॥2॥
कहाँ का सवदागर लिए जा है जी अम्माँ / मगही मेहँदी गीत
कहाँ का सवदागर लिए जा है जी अम्माँ।
पतली कमरिया छुरिया बाल है जी अम्माँ।
अम्माँ, कहाँ का सवदागर लिए जा रहा है जी अम्माँ॥1॥
दादी सब दादी बीबी, मुख देखें हैं जी अम्माँ।
घूँघट खोले हैं जी अम्माँ।
पतली कमरिया छुरिया बाल है जी अम्माँ।
अम्माँ, कहाँ का सवदागर लिए जा रहा है जी अम्माँ।
कहाँ का बनजारा लिए जा हैं जी अम्माँ॥2॥
जो दिल तेरा सो मेरा रे नइहर वाली / मगही मेहँदी गीत
जो दिल तेरा सो मेरा रे नइहर वाली, मेरा रे अब्बा वाली॥1॥
तेरे कारन लाड़ो दिल्ली भी जायँगे।
अरे, टीके का करु बनिजार रे नइहर वाली।
मोतिये का करु बनिजार रे नइहर वाली।
जो दिल तेरा सो, मेरा रे नइहर वाली, मेरा रे भइया वाली॥2॥
तेरे कारन लाड़ो दिल्ली भी जायेंगे।
अरे, बेसर का करु बनिजार रे नइहर वाली।
चुनिये का करु बनिजार रे नइहर वाली।
जो दिल तेरा सो मेरा रे नइहर वाली, मेरा रे भइया वाली॥3॥
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया / मगही मेहँदी गीत
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया।
टीका लाया री लाड़ो, मोतिया लाया री।
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया॥1॥
बेसर लाया री लाड़ो चुनिया लाया री।
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया॥
आया री लाड़ो सो तेरा बना आया॥2॥
बाली लाया री लाड़ो, झुमका लाया री।
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया॥3॥
कँगन लाया री लाड़ो पहुँची लाया री।
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया॥4॥
सूहा लाया री लाड़ो छापा
आया री लाड़ो सो तेरा बर आया॥5॥
अरी ए लाड़ो अब ना जइहों / मगही मेहँदी गीत
अरी ए लाड़ो अब ना जइहों, तेरा टीका अजब अनमोल।
माँगे लाड़ो के टीका सोभे, मोतिया लागे हीरे लाल।
ए गोरी अब ना जइहों, तेरा टीका अजब अनमोल॥1॥
नाके लाड़ो के बेसर सोभे, चुनिया लागे हीरे लाल,
चुनिया अजब बहार।
ए लाड़ो अब ना जइहों, तेरा टीका बड़ा अनमोल॥2॥
काने लाड़ो के बाली सोभे, झुमका लागे हीरे लाल।
झुमका अजब बहार।
ए लाड़ो अब ना जइहों, तेरा टीका गजब अनमोल॥3॥
गले लाड़ो के माला सोभे, सिकड़ी लागे हीरे लाल।
सिकड़ी अजब बहार।
एक लाड़ो अब ना जइहों, तेरा टीका अजब अनमोल॥4॥
जाने लाड़ो के सूहा सोभे, छापा अजब बहार।
घूँघट लगे हीरे लाल, घूँघट अजब बहार॥5॥
ए लाड़ो अब ना जइहों, तेरी सूरत अजब अनमोल।
एक लाड़ो अब ना जइहों, तेरी अँखिया बड़ी अनमोल॥6॥
बना सोया महाराज जगाये सखी / मगही मेहँदी गीत
बना सोया महाराज जगाये सखी।
तेरे सेहरे में लगी अनार की कली, हीरे लाल बड़ी॥1॥
तेरे जोड़े में लागी अनार की कली, कचनार की कली।
बना सोया महाराज जगाये सखी॥2॥
तेरे बीड़े में लागी अनार की कली, कचनार की कली।
बना सोया महाराज जगाये सखी॥3॥
मेरे लाड़ो में लागी अनार की कली, हीरे लाल जड़ी।
बना सोया महाराज जगाये सखी॥4॥
नइहर वाली लाड़ो माथे चाँद चमके / मगही मेहँदी गीत
नइहर वाली लाड़ो माथे चाँद चमके।
अम्माँ वाली लाड़ो माथे चाँद चमके॥1॥
माँगे लाड़ो के टीका सोभे, मोतिया की झलक देखा री लाड़ो।
अम्माँ पेयारी लाड़ो माथे चाँद चमके॥2॥
नाके लाड़ो के बेसर सोभे, चुनिया अजब बिराजे लाड़ो।
नथिया अजब बिराजे लाड़ो, माथे चाँद चमके॥3॥
काने लाड़ो के बाली सोभे, झुमके की झलक देखा री लाड़ो।
कनपासा की झलक देखा री लाड़ो, माथे चाँद चमके॥4॥
जाने लाड़ो के सूहा सोभे, छापे की झलक देखा री लाड़ो।
छापा अजब बिराजे लाड़ो, माथे चाँद चमके।
भइया पेयारी लाड़ो, माथे चाँद चमके॥5॥
माँगे टीका लाड़ो माँगे, ए वोही न लाये बने / मगही मेहँदी गीत
माँगे टीका लाड़ो माँगे ए वोही न लाये बने।
अच्छी नइहर बाली माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने॥1॥
नाको बेसर लाड़ो माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने।
अच्छी भइया पेयारी माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने॥2॥
कानो बाली लाड़ो माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने।
अच्छी अब्बा पेयारी माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने॥3॥
हाथों कँगन लाड़ो माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने।
हाथों पहुँची लाड़ो माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने।
अच्छी नइहर वाली माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने॥4॥
जाने सूहा लाड़ो माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने।
अच्छी भइया पेयारी माँगे, वोही रँग काहे न लाये बने॥5॥
पलँग ऊपर चाँदनी की जोत, मैं ना रे जानो / मगही मेहँदी गीत
पलँग ऊपर चाँदनी की जोत मैं ना रे जानो।
नइहर वाली लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो।
अम्माँ पेयारी लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥1॥
टीका हो तो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
नइहर वाली लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥2॥
बेसर हो तो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
भइया पेयारी लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥3॥
बाली हो तो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
अब्बा पेयारी लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥4॥
कँगन होतो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
अम्माँ पेयारी लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥5॥
अँगूठी हो तो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
अम्माँ पेयारी लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥6॥
सूहा हो तो पलँगे पर पहनइहो।
पलँगे ऊपर चाँदी की जोत, मैं ना रे जानो।
नइहर वाली लाड़ो है अनमोल, मैं ना रे जानो॥7॥
No comments:
Post a Comment