जागि रे सब रैण बिहाणी।
जाइ जनम अँजुलीको पाणी॥टेक॥
घड़ी घड़ी घड़ियाल बजावै।
जे दिन जाइ सो बहुरि न आवै॥१॥
सूरज-चंद कहैं समुझाइ।
दिन-दिन आब घटती जाइ॥२॥
सरवर-पाणी तरवर-छाया।
निसदिन काल गरासै काया॥३॥
हंस बटाऊ प्राण पयाना।
दादू आतम राम न जाना॥४॥
दादू दयाल जी के भजन मुख्य पृष्ठ Dadu Dayal Bhajan Lyrics
बिंदु जी महाराज के भजन / पद / लिरिक्स Bindu Ji ke Bhajan /Pad /Lyrics
ललित किशोरी जी के भजन Lalil Kishori Bhajan Lyrics
No comments:
Post a Comment