भक्तजन मुदित मन हृदय सुमिरन करो हर हर महादेव बिन्दु जी भजन

 Bhajan BhaktjanMudit Man Hriday Sumiran Karo Har Har Mahadev Bindu Ji Bhajan

भक्तजन मुदित मन हृदय सुमिरन करो हर हर महादेव।
धर लो गिरिजा सहित ध्यान शिव को धरो हर हर महादेव॥
योग योगेश सर्वेश आरती हरण,
मंगलचरण सुभग जिनके युगल चरण।
अशरण शरण प्रणत पाल शंकर प्रभो,
हर हर महादेव हर हर महादेव।
त्रिपुर नाशक प्रकाशक सुखद साज के,
त्रासक असुर नीच मति खल समाज के
मदन मद के विनाशक सदाशिव कहो,
हर हर महादेव हर हर महादेव।
जयति शुभनाम सुखधाम अभिराम हर,
शोभित ललाम छविचंद्र सिर गंगाधर,
स्वीकार ‘बिंदु’ सेवक का प्रणाम हो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है