Aap Ki Nazron Ne Samjha Pyar Ke Qabil Mujhe Lyrics – आप की नज़रों ने समझा
रोचक तथ्य
Film Anpadh (1962)
आप की नज़रों ने समझा प्यार के क़ाबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा
जी हमें मंज़ूर है आप का ये फ़ैसला
कह रही है हर नज़र बंदा-पर्वर शुक्रिया
हँस के अपनी ज़िंदगी में कर लिया शामिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा
आप की मंज़िल हूँ मैं मेरी मंज़िल आप हैं
क्यों मैं तूफ़ाँ से डरूँ मेरा साहिल आप हैं
कोई तूफ़ानों से कह दे मिल गया साहिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा
पड़ गई दिल पर मिरे आप की परछाइयाँ
हर तरफ़ बजने लगीं सैकड़ों शहनाइयाँ
दो-जहाँ की आज ख़ुशियाँ हो गईं हासिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा प्यार के क़ाबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें