सतगुर के सँग क्यों न गई री कबीर भजन / Satguru Ke Sang Kyon Na Gayi Ri Kabir Bhajan

 

सतगुर के सँग क्यों न गई री॥टेक॥
सतगुर के सँग जाती सोना बनि जाती,
अब माटी के मैं मोल भई री॥1॥
सतगुर हैं मेरे प्रान-अधारा,
तिनकी सरन मैं क्यों न गही री॥2॥
सतगुर स्वामी मैं दासी सतगुर की,
सतगुर न भूले मैं भूल गई री॥3॥
सार को छोड़ि असार से लिपटी,
धृग धृग धृग मतिमंद भई री॥4॥
प्रान-पती को छोड़ि सखी री,
माया के जाल में अरुझ रही री॥5॥
जो प्रभु हैं मेरे प्रान-अधारा,
तिनकी मैं क्यों ना सरन गही री॥6॥


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ