मुझ पर भी दया की कर दो नज़र जरा बिन्दु जी भजन

 Mujh Par Bhi Daya Ki Kar DoNazar Zara Bindu Ji Bhajan

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
कुछ दीनों के दुःख की ले लो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
आरत जन तुमको पुकार रहे हैं,
आने की बाट निहार रहे हैं।
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
ब्रजबाला व्याकुल रहती है,
ग्वालों की टोली कहती है।
कब आओगे कान्हा कुँवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
जिस बंसी ने प्रेमप्रकाश किया,
रसदायक रास बिलास किया।
बज जाए वही बंसी घर-घर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर।
बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग ‘बिन्दु’ हैं आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है