मोहन प्रेम बिना! मिलता नहीं चाहे करले कोटि उपाय बिन्दु जी भजन /

 Mohan PremBina! Milta Nahi Chahen Karle Koti Upay Bindu Ji Bhajan

मोहन प्रेम बिना! मिलता नहीं, चाहे करले कोटि उपाय।
मिले न यमुना सरस्वती में मिले न गंगा नहाय॥
प्रेम सरोवर में जब डूबे प्रभु की झलक लखाय। मोहन…
मिले न पर्वत में मिले न निर्जन में मिले न वन भरमाय।
प्रेम बाग घूमे तो हरि को घट में ले पधराय॥ मोहन…
मिले न पंडित को ज्ञानी को मिले न ध्यान लगाय।
ढाई अक्षर प्रेम पढ़े जो नटवर नैन समाय॥ मोहन…
मिले न मंदिर में मूर्ति में मिले न अलख जगाय।
प्रेम ‘बिन्दु’ दृग से टपके तो तुरत प्रकट हो जाय॥ मोहन… 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ