लगन श्याम से यूं लगाया करें हम बिन्दु जी भजन

 Lagun Shyam Se Yun Lagaya KareinHum Bindu Ji Bhajan

लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।
न ये उल्फ़त कम हो कभी जिन्दगी भर,
वो रूठा करें औ’ मनाया करें हम।
चुभें उनके तीरे नज़र जब जिगर में,
वो ढूंडा करें औ’ छिपाया करें हम।
ये अरमाने दिल की हजारों हीं शक्लें,
मिटाया करें वो बनाया करें हम।
उधर छेड़ कर मुस्कराया करें वो,
इधर ‘बिन्दु’ दृग से बहाया करें हम। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ