बहुत दिन से तारीफ़ सुनकर तुम्हारी बिन्दु जी भजन

 Bhajan Bahut Din Se TariffSunkar Tumhari Bindu Ji Bhajan

बहुत दिन से तारीफ़ सुनकर तुम्हारी।
शरण आ गया श्यामसुन्दर तुम्हारी।
जो अब टाल दोगे मुझे अपने दर से।
तो होगी हँसी नाथ दर-दर तुम्हारी।
सुना है कि उसको न करुणा सताती।
जो रहते हैं करुणा नज़र पर तुम्हारी।
यही प्रार्थना है यही याचना है।
जुदा हूँ न नजरों से पल भर तुम्हारी।
ये दृग ‘बिन्दु’ तुमको खबर दे रहे हैं।
कि है याद दिल में बराबर तुम्हारी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ