अगर घनश्याम का दिल बिन्दु जी भजन

 Agar Ghanshyam Ka Dil Bindu JiBhajan  

अगर घनश्याम का दिल
आशिकों को दूर कर देता,
तो था किसका दम घर-घर में,
उन्हें मशहूर कर देता।
मज़ा कुछ तो मिला होगा-
अनोखे इश्क़ में तेरे,
वरना क्यों जान अपनी-
फ़िदा मंसूर कर देता।
गरज़ क्या थी उसे गोकुल में,
आकर ग्वाल बन जाता।
किसी का दर्दे दिल उसको-
न गर मजबूर कर देता।
जहर चितवन की बरछी का,
न आँखें बिन्दु से ढलती,
तो उनका दर्द पैदा
दिल में एक साँस भर देता। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ