ये शाम की तनहाइयाँ, ऎसे में तेरा ग़म / Ye Shaam Ki Tanhaiyan, Aise Mein Tera Gham
ये शाम की तन्हाइयाँ ऐसे में तेरा ग़म
पत्ते कहीं खड़के हवा आई तो चौंके हम
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
जिस राह से तुम आने को थे
उस के निशाँ भी मिटने लगे
आये न तुम सौ सौ दफ़ा आये गये मौसम
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
सीने से लगा तेरी याद को
रोती रही मैं रात को
हालत पे मेरी चाँद तारे रो गये शबनम
ये शाम की तन्हाइयाँ ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें