वहाँ कौन है तेरा, मुसाफ़िर, जाएगा कहाँ / Wahan Kaun Hai Tera, Musafir, Jayega Kahan

 वहाँ कौन है तेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?

दम ले ले घड़ी भर, ये छैयाँ पाएगा कहाँ ?

बीत गए दिन प्यार के पल-छिन

सपना बनी वो रातें

भूल गए वो, तू भी भुला दे

प्यार की वो मुलाकातें

सब घोर अन्धेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?

कोई भी तेरी राह न देखे

नैन बिछाए न कोई

दर्द से तेरे कोई न तड़पा

आँख किसी की न रोई

कहे किसको तू मेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?

कहते हैं ज्ञानी, दुनिया है फ़ानी

पानी पे लिखी लिखाई

है सबकी देखी, है सबकी जानी

हाथ किसी के ना आई

कुछ तेरा न मेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है