तू प्यार का सागर है / Tu Pyar Ka Sagar Hai

 तू प्यार का सागर है, तेरी इक बून्द के प्यासे हम

लौटा जो दिया तुमने, चले जाएँगे जहाँ से हम

तू प्यार का सागर है ...


घायल मन का, पागल पँछी उड़ने को बेक़रार

पँख हैं कोमल, आँख है धुँधली, जाना है सागर पार

जाना है सागर पार

अब तू ही इसे समझा, राह भूले थे कहाँ से हम

तू प्यार का सागर है


इधर झूमती गाए ज़िन्दगी, उधर है मौत खड़ी

कोई क्या जाने कहाँ है सीमा, उलझन आन पड़ी

उलझन आन पड़ी

कानों में ज़रा कह दे, कि आएँ कौन दिशा से हम

तू प्यार का सागर है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ