राजा की आएगी बारात / Raja Ki Aayegi Baraat

 राजा की आएगी बारात, रंगीली होगी रात

मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी

राजा की आएगी बारात ...


राजा के माथे तिलक लगेगा, रानी की माँग सिन्दूर

मैं भी अपने मन की आशा, पूरी करूंगी ज़रूर

मेंहदी से पीले होंगे हाथ, सहेलियों के साथ

मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी

राजा की आएगी बारात ...


रानी के संग राजा डोले सजाके, चले जाएंगे परदेस

जब जब उनकी याद आएगी, दिल पे लगेगी ठेस

नैनों से होगी बरसात, अन्धेरी होगी रात

मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी

राजा की आएगी बारात ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है