पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई / Poocho Na Kaise Maine Rain Bitai

 पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई

इक पल जैसे इक युग बीता

जुग बीते मोहे नींद न आई

पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई

उत जले दीपक, इत मन मेरा

फिर भी न जाए मेरे मन का अंधेरा

तड़पत तरसत उमर गँवाई

पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई

न कहीं चंदा, न कहीं तारे

जोत के प्यासे मेरे नैन बिचारे

भोर भी आस की किरण न लाई

पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है