नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है / Nanhe Munne Bachche Teri Mutthi Mein Kya Hai

 नन्हें-मुन्ने बच्चे ! तेरी मुट्ठी में क्या है ?

मुट्ठी में है तक़दीर हमारी

हमने किस्मत को वश में किया है !

भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या है 

आँखों में झूमे उम्मीदों की दीवाली

आने वाली दुनिया का सपना सजा है !

भीख में जो मोती मिलें, लोगे या न लोगे ?

ज़िन्दगी के आँसुओं का बोलो क्या करोगे ?

भीख में जो मोती मिलें तो भी हम न लेंगे

ज़िन्दगी के आंसुओं की माला पहिनेंगे

मुश्किलों से लड़ते-भिड़ते जीने में मज़ा है !

हमसे न छिपाओ, बच्चों ! हमें तो बताओ

आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ ?

आने वाली दुनिया में सबके सर पे ताज होगा

न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा

बदलेगा ज़माना, ये सितारों पे लिखा है !

नन्हें-मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है ?

मुट्ठी में है तकदीर हमारी

हमने किस्मत को वश में किया है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है