मुड़-मुड़ के न देख मुड़-मुड़ के / Mud-Mud Ke Na Dekh Mud-Mud Ke

 मुड़ मुड़ के न देख, मुड़ मुड़ के

ज़िंदगानी के सफ़र में तू अकेला ही नहीं है

हम भी तेरे हमसफ़र हैं

मुड़ मुड़ के न देख ...


आए गये मंज़िलों के निशाँ

लहरा के झूमा झुका आसमाँ

लेकिन रुकेगा न ये कारवाँ

मुड़ मुड़ के न देख ...


नैनों से नैना जो मिला के देखे

मौसम के साथ मुस्कुरा के देखे

दुनिया उसी की है जो आगे देखे

मुड़ मुड़ के न देख ...


दुनिया के साथ जो बदलता जाए

जो इसके ढाँचे में ही ढलता जाए

दुनिया उसी की है जो चलता जाए

मुड़ मुड़ के न देख ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ