मेरा जूता है जापानी / Mera Joota Hai Japani

 मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी

सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

मेरा जूता...



निकल पड़े हैं खुली सड़क पर

अपना सीना ताने - (२)

मंज़िल कहाँ कहाँ रुकना है

ऊपर वाला जाने - (२)

बढ़ते जायें हम सैलानी, जैसे एक दरिया तूफ़ानी

सर पे लाल...



ऊपर नीचे नीचे ऊपर

लहर चले जीवन की - (२)

नादाँ हैं जो बैठ किनारे

पूछें राह वतन की - (२)

चलना जीवन की कहानी, रुकना मौत की निशानी

सर पे लाल...



होंगे राजे राजकुँवर हम

बिगड़े दिल शहज़ादे - (२)

हम सिंहासन पर जा बैठे

जब जब करें इरादे - (२)

सूरत है जानी पहचानी, दुनिया वालों को हैरानी

सर पे लाल...


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है