कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन / Koi Lauta De Mere Beete Hue Din

 कोई लौटा दे मेरे, बीते हुए दिन

बीते हुए दिन वो हाय, प्यारे पल छिन

कोई लौटा दे ...


मैं अकेला तो ना था, थे मेरे साथी कई

एक आँधी-सी उठी, जो भी था लेके गई

आज मैं ढूँढूँ कहाँ, खो गए जाने किधर

बीते हुए दिन वो हाय, प्यारे पल-छिन

कोई लौटा दे ...


मेरे ख़्वाबों के नगर, मेरे सपनों के शहर

पी लिया जिनके लिए, मैंने जीवन का ज़हर

ऐसे भी दिन थे कभी, मेरी दुनिया थी मेरी

बीते हुए दिन वो हाय, प्यारे पल-छिन

कोई लौटा दे ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है