जो मैं जानती उनके लिए / Jo Main Jaanti Unke Liye

 जो मैं जानती उनके लिए

मेरे दिल में कितना प्यार है

इतना प्यार मैं करती क्यों


जो मैं सोच-समझ के चलती

हद से बात गुज़रती क्यों

अन्जाने नयनों से उलझ के

जीते जी मैं मरती क्यों

इतना प्यार मैं करती क्यों ...


हरदम उलझी लट से उलझूँ

काजल फेरूँ अँखियन में

वो जो न आते तो मैं इतना

बनती और सँवरती क्यों

इतना प्यार मैं करती क्यों ...


हाय रे मीठा दर्द जिगर का

हाय रे पहला पहला प्यार

जो मैं जानती ये सब होगा

इस मुश्किल में पड़ती क्यों

इतना प्यार मैं करती क्यों ...


(फ़िल्म - आह)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है