होठों पे सच्चाई रहती है / Hothon Pe Sachchai Rahti Hai

 होठों पे सच्चाई रहती है जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है

हम उस देश के वासी हैं

हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है !


मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है

ज़्यादा की नहीं लालच हम को थोड़े में गुज़ारा होता है

बच्चों के लिए जो धरती माँ

सदियों से सभी कुछ सहती है

हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है !


कुछ लोग जो ज़्यादा जानते हैं, इन्सान को कम पहचानते हैं

ये पूरब है, पूरब वाले हर जान की कीमत जानते हैं

हिल-मिल के रहो और प्यार करो

इक चीज़ यही तो रहती है

हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है !


जो जिस से मिला सीखा हम ने, ग़ैरों को भी अपनाया हमने

मतलब के लिए अन्धे बनकर रोटी को नहीं पूजा हम ने

अब हम तो क्या सारी दुनिया

सारी दुनिया से कहती है

हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है