हैं सबसे मधुर वो गीत जिन्हें / Hain Sabse Madhur Wo Geet Jinhe

 हैं सबसे मधुर वो गीत जिन्हें

हम दर्द के सुर में गाते हैं

जब हद से गुज़र जाती है खुशी

आँसू भी छलकते आते हैं

हैं सबसे मधुर वो गीत...


पहलू में पराये दर्द बसाके

हँसना हँसाना सीख ज़रा

तूफ़ान से कह दे घिर के उठे

हम प्यार के दीप जलाते हैं

हैं सबसे मधुर वो गीत ...


काँटों में खिले हैं फूल हमारे

रंग भरे अरमानों के

नादान हैं जो इन काँटों से

दामन को बचाये जाते हैं

हैं सबसे मधुर वो गीत ...


जब ग़म का अन्धेरा घिर आये

समझो के सवेरा दूर नहीं

हर रात की है सौगात यही

तारे भी यही दोहराते हैं

हैं सबसे मधुर वो गीत ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है