बहुत दिया देने वाले ने तुझको / Bahut Diya Dene Wale Ne Tujhko

 बहुत दिया देने वाले ने तुझ को

आँचल ही न समाए

तो क्या कीजे

बीत गए जैसे ये दिन-रैना

बाक़ी भी कट जाएँ

दुआ कीजे !

जो भी दे दे मालिक तू कर ले कुबूल

कभी-कभी काँटों में भी खिलते हैं फूल

वहाँ देर भले है

अंधेर नहीं

घबरा के यूँ गिला

मत कीजे !

देंगे दुख कब तक भरम के ये चोर

ढलेगी ये रात प्यारे फिर होगी भोर

कब रोके से रुकेगी

समय की नदिया

घबरा के यूँ गिला

मत कीजे !

बहुत दिया देने वाले ने तुझको

आँचल ही न समाय

तो क्या कीजे !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है