फाग गीत | Faag Geet Awadhi Lokgeet Lyrics

 दै दै मुरलिया मोरी राधिका / अवधी फाग गीत

कृष्ण:--दै दे मुरलिया मोरी राधिका, दै दे मुरलिया मोरी
राधिका दै दे मुरलिया

कृष्ण:-- यह मुरली मोरे प्राण बसत है
वहो भाई रे चोरी राधिका, वहो भाई रे चोरी
राधिका दै दे मुरलिया...

कृष्ण:-- काहे से गौबे काह बजौबे
काहे से गौवें टेरी राधिका, काहे से गौवें टेरी ?(गायों को कैसे बुलाऊँ )
राधिका दै दे मुरलिया...

राधा:-- मुख से गावो ताल बजावो
बोलि के गौवें टेरो श्याम, तुम बोलि के गौवें टेरो
श्याम न देबे मुरलिया तोरी...

राधा:-- एहि मुरली धुन खूब सतायो
खूब करयो है बरजोरी श्याम, तुम खूब करयो है बरजोरी
श्याम न देबे मुरलिया तोरी...

कृष्ण:-- हाथ जोड़ तोसे विनय करत हूँ
प्रण करत कलिन्दी (यमुना) ओरी राधिका, करत कलिन्दी ओरी
राधिका दै मुरलिया मोरी..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ