अंजलि के फूल गिरे जाते हैं / माखनलाल चतुर्वेदी Anjali ke Phool Gire Kavita

 अंजलि के फूल गिरे जाते हैं

आये आवेश फिरे जाते हैं।


चरण-ध्वनि पास-दूर कहीं नहीं

साधें आराधनीय रही नहीं

उठने,उठ पड़ने की बात रही

साँसों से गीत बे-अनुपात रही


बागों में पंखनियाँ झूल रहीं

कुछ अपना, कुछ सपना भूल रहीं

फूल-फूल धूल लिये मुँह बाँधे

किसको अनुहार रही चुप साधे


दौड़ के विहार उठो अमित रंग

तू ही `श्रीरंग' कि मत कर विलम्ब

बँधी-सी पलकें मुँह खोल उठीं

कितना रोका कि मौन बोल उठीं

आहों का रथ माना भारी है

चाहों में क्षुद्रता कुँआरी है


आओ तुम अभिनव उल्लास भरे

नेह भरे, ज्वार भरे, प्यास भरे

अंजलि के फूल गिरे जाते हैं

आये आवेश फिरे जाते हैं।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ