सदा श्याम-श्यामा पुकारा करेंगे बिन्दु जी भजन

  Sada Shyam-Shyama Pukara KarengeBindu Ji Bhajan

सदा श्याम-श्यामा पुकारा करेंगे।
नवल रूप निशि दिन निहारा करेंगे।
यमुना तट लता कुञ्ज ब्रज बीथियों में,
विचर कर ये जीवन गुजारा करेंगे।
मिलेगी जो रसिया की जूठन प्रसादी,
वही जीविका का सहारा करेंगे।
बसेंगे करीलों में काँटों में हरदम,
जरात कंटकों से किनारा करेंगे।
जो दृग ‘बिन्दु’ से पाँव धोया करेंगे,
तो पलकों से पथ को बुहारा करेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है