मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे भजन / Milta Hai Sachcha Sukh Keval Bhagwan Mein Bhajan

 

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान् तुम्हारे चरणों में
यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में

चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने
चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!१!!

चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो
चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!२!!

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो
पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!३!!

जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे
तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!४!! 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है