हिन्दू कुल का है सम्मान श्री गोविन्द और गौ से बिन्दु जी भजन

 Hindu Kul Ka HaiSamman Shri Govind Aur Gau Se Bindu Ji Bhajan

हिन्दू कुल का है सम्मान श्री गोविन्द और गौ से।
जब शुभ गति का है सामान श्री गोविन्द और गौ से।
गीता धर्म और शास्त्र की शान,
गीता वैदिक विमल विधान,
मन हो जाता तत्व स्थान,
श्री गोविन्द और गीता से।
पाठ गीता का सदा करना कुलोचित कर्म है,
शब्द गीता के सुमिरना ही सनातन धर्म है,
चित्त में श्री कृष्ण के सिद्धांत धरना चाहिए,
हिन्दुओं को नित्य गीता पाठ करना चाहिए।
मिले जिनको गीता ज्ञान,
उनका जब होता प्रस्थान,
पाते पद निर्वाण महान।
श्री गोविन्द और गीता से।
है वो हिन्दू जिसको जाति का अभिमान हो,
सर्वथा सदाचारों पर जिसका ध्यान हो,
वेद शास्त्र पुराण वचनों पर अटल विश्वास हो,
दास हो गोविन्द का और गीता की पुस्तक हाथ हो।
जो जन गाते गीता गान,
उनके ही आते भगवान।
मिलता अमृत ‘बिन्दु’ सा दान
श्री गोविन्द और गीता से। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है