भजो रे मन राम-नाम भजन / Bhajo Re Man Ram-Naam Bhajan

 

भजो रे मन, राम-नाम सुखदाई॥
राम-नामके दो अक्षरमें, सब सुख शान्ति समाई॥ भजो०॥१॥
रामको नाम लेत मुखसे, भवसागर तर जाई॥ भजो०॥२॥
राम-नाम भज ले मन मूरख, बनत-बनत बन जाई॥भजो०॥३॥
राम-नामके कारण बन गई, पागल मीरा बाई॥भजो०॥४॥
गणिका गिध्द अजामिल तारे, तारे सदन कसाई॥भजो०॥५॥
जूठे बेरनमें शबरीके, भर गई कौन मिठाई॥भजो०॥६॥
मीठे समझके ना प्रभु खाये,प्रेमकी थी अधिकाई॥भजो०॥७॥ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है