तरीका अब निराला अपनी सेवा का दिखाएँगे बिन्दु जी भजन

 Bhajan Tarika AbNirala Apni Seva Ka Dikhayenge Bindu Ji Bhajan

तरीका अब निराला अपनी सेवा का दिखाएँगे,
युगल सरकार की तस्वीर आँखों में खिचाएँगे।
जमाकर लालसा गद्दी, लगाकर भाव का तकिया,
जगाकर ज्योति जप की मन के अंदर में बिठाएँगे।
मनोहर छंद तागे में सुमन शब्दों के गूंथेंगे,
बसकर इत्र रस का काव्य की माला पिन्हाएँगे।
जलाकर आरती अनुराग में कर्पूर कर्मों का,
पुजारी प्रेम के द्वारा उचित पूजन कराएँगे।
गिराकर ‘बिन्दु’ आँखों से बहा देंगे नदी गंगा,
तुम्हें नहलाकर इसमें हम गोते लगाएँगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ