पूरब के देश छोड़ो, उत्तर के देश चलो छोटेलाल दास भजन /Purab Ke Desh Chhotelal Das Bhajan

 

पूरब के देश छोड़ो, उत्तर के देश चलो।
जहाँ बसै पियवा हमार, हे सखिया मोरी॥1॥
जहाँ नहिं पाप-पुन्न, जहाँ नहिं दुख-सुख।
जहाँ मिलै आनन्द अपार, हे सखिया मोरी॥2॥
जहाँ नहिं चन्द्र-भानु, जहाँ नहिं दिन-रात।
जहाँ नहिं देश अरु काल, हे सखिया मोरी॥3॥
जहाँ नहिं भूमि-जल, जहाँ नहिं तेज-वायु।
जहाँ नहिं नखत आकाश, हे सखिया मोरी॥4॥
विषय न इन्द्री कोई, चेतन न जड़ होई।
होइ जे बल के भंडार, हे सखिया मोरी॥5॥
परम सुन्दर अरु, परम चेतन अरु।
होइ जे सत्य के आगार, हे सखिया मोरी॥6॥
जहाँ नहिं बंध कोई, मरण न भव होई।
होइ जे एकरस ‘लाल’, हे सखिया मोरी॥7॥


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है