पुकार सुन लो जरा काली कमली वाले बिन्दु जी भजन

 Bhajan Pukar Sun Lo JaraKaali Kamli Wale Bindu Ji Bhajan

पुकार सुन लो जरा काली कमली वाले।
झलक दिखा दो सुघर श्याम बृज गली वाले।
है इंतजार सभी को तुम्हारे दर्शन का।
कभी तो आके मिलो ग्वाला मण्डली वाले।
ये कह के ढूँढती हैं गोपियाँ गोपाल तुम्हें।
छिपे कहाँ हैं वे वृषभानु की लली वाले।
जिसे सुनाके तुमने ज़माने को मोह लिया।
सुना दो तान वही मोहन मुरली वाले॥
न देंगे दीनों के दृग ‘बिन्दु’ को दर्शन की दवा।
जायेगी कैसे भला दिल कि बेकली वाले॥ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है