दुनिया के परपंचों में हम ललित किशोरी भजन

  Duniya Ke Parpancho MeinHum Lalit Kishori Bhajan

दुनिया के परपंचों में हम मजा नहीं कछु पाया जी।
भाई-बंधु, पिता-माता पति सबसों चित अकुलाया जी॥

छोड़-छाड़ घर, गाँव-नाँव कुल, यही पंथ मन भाया जी।
ललितकिसोरी आनँदघन सों अब हठि नेह लगाया जी॥

क्या करना है संपति-संतति, मिथ्या सब जग माया है।
शाल-दुशाले, हीरा-मोतीमें मन क्यों भरमाया है॥

माता-पिता पती-बंधु सब गोरखधंध बनाया है।
ललितकिसोरी आनँदघन हरि हिरदै कमल बसाया है॥

बन-बन फिरना बिहतर हमको रतन भवन नहिं भावै है।
लतातरे पड़ रहनेमें सुख नाहिन सेज सुहावै है॥

सोना कर धरि सीस भला अति तकिया ख्याल न आवै है।
ललितकिसोरी नाम हरीका जपि-जपि मन सचुपावै है॥

तजि दीनीं जब दुनिया-दौलत फिर कोईके घर जाना क्या।
कंद मूल-फल पाय रहैं अब खट्टा-मीठा खाना क्या॥

छिनमें साही बकसैं हमको मोतीमाल खजाना क्या।
ललितकिसोरी रुप हमारा जानै नाँ तहँ आना क्या॥

अष्टकसिद्धि नवनिद्धि हमारी मुट्ठीमें हरदम रहतीं।
नहीं जवाहिर, सोना-चाँदी, त्रिभुवनकी संपति चहतीं॥

भावै ना दुनियाकी बातैं दिलवरकी चरचा सहती।
ललितकिसोरी पार लगावैं मायाकी सरिता बहती॥

गौर-स्याम बदनारबिंदपर जिसको बीर मचलते देखा।
नैन बान, मुसक्यान संग फँस फिर नहिं नेक सँभलते देखा॥

ललितकिसोरी जुगुल इश्कुमें बहुतोंका घर घलते देखा।
डूबा प्रेमसिंधुका कोई हमने नहीं उछलते देखा॥

देखौ री, यह नंदका छोरा बरछी मारे जाता है।
बरछी-सी तिरछी चितवनकी पैनी छुरी चलाता है॥

हमको घायल देख बेदरदी मंद मंद मुसकाता है।
ललितकिसोरी जखम जिगरपर नौनपुरी बुरकाता है॥


  बिंदु जी महाराज के भजन / पद / लिरिक्स Bindu Ji ke Bhajan /Pad /Lyrics 

Comments

Popular Posts

Ahmed Faraz Ghazal / अहमद फ़राज़ ग़ज़लें

अल्लामा इक़बाल ग़ज़ल /Allama Iqbal Ghazal

Ameer Minai Ghazal / अमीर मीनाई ग़ज़लें

मंगलेश डबराल की लोकप्रिय कविताएं Popular Poems of Manglesh Dabral

Ye Naina Ye Kajal / ये नैना, ये काजल, ये ज़ुल्फ़ें, ये आँचल

Akbar Allahabadi Ghazal / अकबर इलाहाबादी ग़ज़लें

Sant Surdas ji Bhajan lyrics संत श्री सूरदास जी के भजन लिरिक्स

Adil Mansuri Ghazal / आदिल मंसूरी ग़ज़लें

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Mira Bai Ke Pad Arth Vyakhya मीराबाई के पद अर्थ सहित