बोलो राम राम राम राम भजन / Bhajan Bolo Ram Ram Ram Ram

 

बोलो राम राम राम राम राम राम, भज मन प्यारे सीताराम ॥टेक॥
संतनके जीवन ध्रुव-तारे, भक्तों के प्राणों से प्यारे।
विश्वंभर सब जग रखवारे, सब बिधि पूरण-काम, राम॥१॥
अजामेल दु:ख टारनहारे, गज-गणिका को तारनहारे।
द्रुपद- सुता भय बारनहारे, सुखमय मंगल-धाम , राम॥२॥
अनल अनिल जल रवि शशि तारे, पृथ्वी गगन गन्ध रस सारे।
तुझ सरिताके सभी फुवारे, तू सबका विश्राम, राम॥३॥
तुझ पर तन-मन-धन- जन वारे, तुम प्रेमामृत-मद मतवारे।
धन्य-धन्य हे जग उजियारे, जिनके मुख श्रीराम, राम राम॥४॥ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है