बंशी बजाके श्यामने भजन / Bhajan Banshi Bajake Shyamne Bhajan

 

बंशी बजाके श्याम ने दीवाना कर दिया
अपनी निगाहें-नाज़ से……..२ मस्ताना कर दिया .

जब से दिखाई श्याम ने वो सांवरी सुरतिया……..२
वो सांवरी सुरतिया वो मोहनी मुरतिया……..२
खुद बन गये शमा मुझे परवाना कर दिया
बंशी बजाके श्याम ने दीवाना कर दिया

बांकी अदा से देखा मन हरन श्याम ने…..२
मन हरन श्याम ने सखी चित चोर श्याम ने….२
इस दिन दुनिया से मुझे बेगाना कर दिया….२
बंशी बजा के श्याम ने दीवाना कर दिया
अपनी निगाहें-नाज़ से……..२ मस्ताना कर दिया . 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है