आओ आओ यशोदा के लाल भजन / Aao Aao Yashoda Ke Lal Bhajan

 

आओ आओ यशोदा के लाल
आज मोहे दरशन से कर दो निहाल
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल

नैया हमारी भंवर मे फंसी
कब से अड़ी उबारो हरि
कहते हैं दीनों के तुम हो दयाल
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल

अब तो सुनलो पुकार मेरे जीवन आधार
भवसागर है अति विशाल
लाखों को तारा है तुमने गोपाल
आओ आओ
आओ आओ यशोदा के लाल

यमुना के तट पर गौवें चराकर
छीन लिया मेरा मन मुरली बजाकर
हृदय हमारे बसो नन्दलाल
आओ आओ
आओ आओ यशोदा के लाल 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है