हे रे कन्हैया / भजन He Re Kanhiya lyrics in Hindi

हे रे कन्हैया / भजन 

He Re Kanhiya lyrics in Hindi


हे रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया
एक ने तुझको जन्म दिया है, एक ने तुझको पाला…

मानी मान्यताएं और देवी देव पूजे, पीर सही देवकी ने
दूध में नहलाने का गोद में खिलाने का सुख पाया यशोदाजी ने
एक ने तुझको जन्म दिया हैं, एक ने जीवन संभाला..
हे रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया….

मरने के डर से भेज दिया दर से देवकी ने रे गोकुल में
बिना दिए जन्म यशोदा बनी माता तुझको छुपाया आँचल में
जन्म दिया हो चाहे पाला हो किसीने भेद यह ममता न जाने
कोई भी हो जिसने दिया हो प्यार माँ का मन तो माँ उसी को माने
एक ने तुझको दी हे रे आँखें एक ने दिया उजाला..
हे रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया……….

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ