भज मन मेरे राम नाम तू / भजन Bhaj Man Mere Ram Naam Tu lyrics in Hindi

भज मन मेरे राम नाम तू / भजन 

Bhaj Man Mere Ram Naam Tu lyrics in Hindi


भज मन मेरे राम नाम तू
गुरु आज्ञा सिर धार रे।
नाम सुनौका बैठ मुसाफि़र
जा भवसागर पार रे।

राम नाम मुद मंगल कारी ।
विघ्न हरे सब पातक हारी।
साँस साँस श्री राम सिमर मन
पथ के संकट टार रे।
भज मन मेरे …

परम कृपालु सहायक है वो।
बिनु कारन सुख दायक है वो।
केवल एक उसी के आगे।
साधक बाँह पसार रे।
भज मन मेरे …

गहन अंधेरा चहुं दिश छाया ।
पग पग भरमाती है माया।
जीवन पथ आलोकित कर ले ।
नाम – सुदीपक बार रे।
भज मन मेरे …

परम सत्य है परमेश्वर है ।
नाम प्रकाश पुन्य निर्झर है ।
उसी ज्योति से ज्योति जला निज।
चहुं दिश कर उजियार रे।
भज मन मेरे …

भज मन मेरे राम नाम तू गुरु आज्ञा सिर धार रे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ