नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारा / 'अहसन' मारहरवी

नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारा
दुनिया में उछलता है बहुत नाम तुम्हारा

दरबाँ है न है ग़ैर बाद-अंजाम तुम्हारा
काम आएगा आख़िर यही ना-काम तुम्हारा

दुश्नाम सुनो दे के दिल ऐ हुस्न-परस्तों
ये काम तुम्हारा है वो इनाम तुम्हारा

आग़ाज़-ए-मुहब्बत है हो ख़ुश हज़रत-ए-दिल क्या
अच्छा नज़र आता नहीं अंजाम तुम्हारा

‘अहसन’ की तबीअत से अभी तुम नहीं वाक़िफ़
है दिल से दुआ-गो सहर ओ शाम तुम्हारा

श्रेणी: ग़ज़ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है