मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिए / 'क़ैसर' निज़ामी

मिटा न इन को सितम-केश तू ख़ुदा के लिए
के अहल-ए-दिल नहीं मिलते कहीं दवा के लिए

ये शर्त रास नहीं आप के तलव्वुन को
कसम न खाइए पाबंदी-ए-वफा के लिए

गुलों की हुस्न-ए-तबस्सुम में झोलियाँ भर दो
तरस रहे हैं वो रानाई-ए-अदा के लिए

अब उस पे क्यूँ नहीं मश्क-ए-सितम रवा आख़िर
वो दिल जो वक्फ हुआ जौर-ए-ना-रवा के लिए

अभी नहीं मयस्सर वो लुत्फ-ए-मय-नोशी
के मुंतज़िर हूँ मैं तौबा-शिकन घटा के लिए

मुझी पे मश्क-ए-सितम आप ने रवा रक्खी
मुझी को छाँट लिया जौर-ए-ना-रवा के लिए

मता-ए-दिल हो के सरमाया जिगर ऐ दोस्त
तेरे सितम के लिए है जेरी जफा के लिए

मरीज़-ए-इश्क को पल भर में होश आ जाए
नसीब हो तेरा दामन अगर हवा के लिए

वा रोब-ए-हुस्न मुसल्लत है मुझ पर ऐ ‘कैसर’
तरस रही है ज़बाँ अर्ज़-ए-मुद्दा के लिए

श्रेणी: ग़ज़ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ