देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफ / 'क़ाएम' चाँदपुरी

देखा कभू न उस दिल-ए-नाशाद की तरफ
करता रहा तू अपनी ही बे-दाद की तरफ

जिस गुल ने सुन के नाला-ए-बुलबुल उड़ा दिया
रखता है गोश कब मेरी फरियाद की तरफ

मूँद ऐ पर-ए-शिकस्ता न चाक-ए-कफस के हम
टुक याँ को देख लेते हैं सय्याद की तरफ

कहते हैं गिर्या ख़ाना-ए-दिल कर चुका ख़राब
आता है चश्म अब तेरी बुनियाद की तरफ

लीजो ख़बर मेरे भी दिल-ए-ज़ार की नसीम
जावे अगर तू इस सितम-आबाद की तरफ

‘काएम’ तू इस गज़ल को यूँ ही सरसरी ही कह
होना पड़ेगा हज़रत-ए-उस्ताद की तरफ

श्रेणी: ग़ज़ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ