रुकते हुए क़दमों का चलन मेरे लिए है / 'अरशद' अब्दुल हमीद

रुकते हुए क़दमों का चलन मेरे लिए है
सय्यारा-ए-हैरत की थकन मेरे लिए है

मेरा कोई आहू मुझे ला कर नहीं देता
कहते तो सभी हैं कि ख़ुतन मेरे लिए है

तप-सी मुझे आ जाती है आगोश में उसकी
वो बर्फ़ के गाले-सा बदन मेरे लिए है

है जू-ए-तब-ओ-ताब पे अनवार के प्यासे
और शाम का ये साँवलापन मेरे लिए है

क़ंधार न काबुल न यमन मेरे लिए है
मिट्टी के उजड़ने की चुभन मेरे लिए है

बारूत में भुनते हुए अल्फ़ाज़ ओ मफ़ाहिम
अब तो यही तस्वीए-ए-सुख़न मेरे लिए है

दुनिया ही नहीं ख़ुद से ख़फ़ा रहता हूँ ’अरशद’
जीने का ये अंदाज़ ही फ़न मेरे लिए है

श्रेणी: ग़ज़ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ