कुछ कम नहीं है शम्मा से दिल की / 'ऐश' देलहवी

कुछ कम नहीं है शम्मा से दिल की लगन में हम
फ़ानूस में वो जलती है याँ पैरहन में हम

हैं तुफ़्ता-जाँ मुफ़ारक़त-ए-गुल-बदन में हम
ऐसा न हो के आग लगा दें चमन में हम

गुम होंगे बू-ए-ज़ुल्फ़-ए-शिकन-दर-शिकन में हम
क़ब्ज़ा करेंगे चीन को ले कर ख़तन में हम

गर ये ही छेड़ दस्त-ए-जुनूँ की रही तो बस
मर कर भी सीना चाक करेंगे कफ़न में हम

महव-ए-ख़याल-ए-ज़ुल्फ़-ए-बुताँ उम्र भर रहे
मशहूर क्यूँ न हों कहो दीवाना-पन में हम

होंगे अज़ीज़ ख़ल्क़ की नज़रों में देखना
गिर कर भी अपने यार के चाह-ए-ज़क़न में हम

छक्के ही छूट जाएँगे ग़ैरों के देखना
आ निकले हाँ कभी जो तेरी अंजुमन में हम

ऐ अंदलीब दावा-ए-बे-हूदा पर कहीं
एक आध गुल का मुँह न मसल दें चमन में हम

आशिक़ हुए हैं पर्दा-नशीं पर बस इस लिए
रखते हैं सोज़-ए-इश्क़ निहाँ जाँ ओ तन में हम

ज़ालिम की सच मसल है के रस्सी दराज़ है
मिसदाक़ उस का पाते हैं चर्ख़-ए-कोहन में हम

उन्क़ा का 'ऐश' नाम तो है गो निशाँ नहीं
याँ वो भी खो चुके हैं तलाश-ए-दहन में हम

श्रेणी: ग़ज़ल

Comments

Popular posts from this blog

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ